फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 खाता धारकों के अकाउंट में 1.65 लाख का गबन, एडिशनल पोस्ट मास्टर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
26 खाता धारकों के अकाउंट से 1.65 लाख का गबन, एडिशनल पोस्ट मास्टर पर केस दर्ज
विज्ञापन

पठानकोट। धारकलां के भंगूडी डाकखाना में एडिशनल पोस्ट मास्टर ने 26 खाताधारकों के खातों से 1.65 लाख रुपये का गबन कर लिया। पोस्ट आफिस गुरदासपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट गोपी चंद की शिकायत पर पठानकोट की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच कर शाहपुरकंडी थाना में आरोपी पवन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल पवन कुमार भंगूड़ी डाकखाना में जीडीएसएमडी (ग्रामीण डाक सेवक मेल डिलीवरर) की पोस्ट पर तैनात था। पवन कुमार को ब्रांच पोस्ट मास्टर का एडिशनल चार्ज दिया गया। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने पोस्ट आफिस गुरदासपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट गोपी चंद ने की दरखास्त पर जांच की तो पता चला कि भंगूड़ी स्थित डाकखाना में पवन कुमार बतौर जीडीएसएमडी की पोस्ट पर 24-10-13 से तैनात था। जिसे 4 अप्रैल 2014 को डाक विभाग की ओर से बीपीएम का एडिशनल चार्ज सौंपा था। शिकायत के मुताबिक पड़ताल करने पर पाया गया कि रिकॉर्ड मुताबिक पवन कुमार ने लगभग 26 खाता धारकों से पैसे लेकर उनकी पासबुक पर एंट्री करके डाक विभाग की मोहर लगा कर राशि सरकारी खजाने में जमा न करवा कर 1 लाख 65 हजार 305 रुपये का गबन किया है। थाना धारकलां में पवन कुमार के खिलाफ 409, 420, 465, 466, 467, 468, 471, 474, (13) 2 प्रोवेंशन करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें