फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के समर्थकों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। गांव डाला में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर सरपंच के समर्थकों पर कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती जगजीवन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमनप्रीत कौर इन पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से पंच के चुनाव जीती हैं। गांव में बनी कांग्रेस सरपंच कुलदीप कौर और उनमें गुटबाजी है। बुधवार शाम को कुलदीप कौर जीतने की खुशी में अपने एक साथी पंच के साथ गांव में धन्यवाद रैली निकाल रही थी। इसी दौरान जगजीवन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ काम से वापस लौट रहा था। जगजीवन के अनुसार सरपंच कुलदीप कौर के समर्थकों ने साजिश के तहत उक्त समेत उसके साथियों पर हमला कर दिया। इसमें जगजीवन सिंह समेत मेजर सिंह, उसकी पत्नी मंजीत कौर, जगदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, इकबाल सिंह और जगराज सिंह घायल हो गए। घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें