बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी
जालंधर। सोमवार को थाना एक के क्षेत्र में आते सोढल एरिया में करीब 14 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले वहां के आसपास रहने वाले लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत थाना नंबर एक की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार यह मामला हत्या का लग रहा हैं। मृतक बच्चा प्रवासी लग रहा है। मौके पर एडीसीपी मनदीप सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी अजय सिंह, थाना प्रभारी शरणमिंदर सिंह व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। मृतक बच्चे की अभी पहचान नहीं होने पाई हैं।