किशोरी से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। थाना रामामंडी पुलिस ने किशोरी से दुराचार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुरेंद्र निवासी गुरु नानकपुरा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि इलाके में बीते सोमवार को एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार कर लिया था। उसकी शिकायत किशोरी के चाचा ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। आरोपी सोमवार से ही फरार था। शुक्रवार को किसी गुप्तचर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी रेलवे स्टेशन पर है और अपने गांव भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेंद्र को रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।