फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर करियाना व्यापारी से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
करियाना व्यापारी से 50 हजार लूटे
विज्ञापन

फरीदकोट। सर्कुलर रोड पर मंगलवार की रात पिस्तौल के बल पर करियाना व्यवसायी से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत पुरानी अनाज मंडी में करियाना का कारोबार करने वाला नरेश कुमार ने बताया मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। घर के पास गली में पहुंचते ही पीछे से आए स्कूटर सवार दो नौजवानों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की धमकियां देते हुए उससे बैग छीन लिया। बैग से करीब 50 हजार की नगदी व मोबाइल फोन निकाल लिया और उसके बही खाते फेंक कर फरार हो गए। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें