फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से नौसरबाजों ने उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। ढाकी निवासी महिला के खाते से नौसरबाजों ने 20 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। महिला को इससे पहले न तो कोई फोन आया और न ही उसने एटीएम का इस्तेमाल किया था। महिला ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।भारतीय सेवा दल के प्रदेश चेयरमैन बुआ सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर 2 मैसेज आए, जिसमें 10-10 हजार रुपये उनके खाते से कट गए। मैसेज मिलते ही चेक किया तो एटीएम उनके पास ही था। बुआ सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी ने पिछले दिनों कोई ऑनलाइन शॉपिंग नहीं की, एटीएम का इस्तेमाल नहीं किया और न ही उन्हें कोई फ्रॉड कॉल आई, फिर पैसा कैसे खाते से निकल सकता है। इस मामले की शिकायत बैंक मैनेजर को दी गई। कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने के बाद उन्होंने इस संबंधी थाना डिवीजन नम्बर-1 पुलिस को बताया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें