फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन व नशीली गोलियों के साथ महिला संग चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद की है। थाना सिटी पुलिस के मुताबिक एएसआई सरवन सिंह पुलिस टीम के साथ दाना मंडी जलालाबाद की दुकानों के पास गश्त कर रहे थे। पीपल के पेड़ के नीचे एक बाइक के आसपास तीन युवक घेरा बनाकर बैठे थे। वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनको काबू कर कंप्यूटर कंडा और दस ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लविश कुमार वासी दशमेश नगरी जलालाबाद, अजय कुमार तथा गुरप्रीत सिंह वासी लल्ला बस्ती जलालाबाद के रूप में हुई है। इसी तरह थाना सदर पुलिस ने गांव लमोचड़ उर्फ मूरकवाला के पास शक की बुनियाद पर एक महिला को काबू उससे 1075 नशीली गोलियां बरामद की है। पकड़ी गई महिला की पहचान कृष्णा रानी उर्फ पूजा वासी सुखेरा बोदला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें