फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बच्चों के पिता ने 20 साल की युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे पुलिस थाना इंदौरा के एक गांव की 20 वर्षीय युवती से 3 बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 26 जून की रात को युवती खाना खाकर अपने कमरे में सो गई। अगले दिन जब परिजनों ने देखा तो युवती अपने कमरे से गायब पाई गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान युवती नदी किनारे बेहोशी की हालत में पाई गई। युवती की आप बीती सुनने के बाद परिजनों ने पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज करवाया। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान बताया कि पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत की है। उसने बताया कि कमरे में बेटी के न होने पर उन्होंने तलाश शुरू की।
स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी नदी के किनारे देखी गई है। इस पर वे जब वहां पहुंचे तो युवती बेहोशी की हालत में थी। होश में आने पर युवती सहमी थी। परिजनों के पूछने पर युवती ने बताया कि आरोपी उसे फुसला कर रात को खेत में बनाई अपनी झोपड़ी में ले गया व वहां उससे दुष्कर्म किया। डीआईजी संतोष पटियाल ने पुष्टि करते बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 48 वर्षीय आरोपी राम दास उर्फ पाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें