फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन पर व्यक्ति को किडनैप करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहल्ला रामपुरा की एक महिला ने पैसे के लेनदेन को लेकर कुछेक युवकों पर उसके पति को किडनैप करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता रिद्धिमा ने बताया कि उसके पति सन्नी महाजन ने कुछेक लोगों से कर्जा लिया था। जिसका परिवारजनों को कोई पता नहीं था। करीब पंद्रह दिन पहले उनके घर कुछेक लोग आए। उसके पति को धमकाया जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगे। पांच जून को पुलिस के मुलाजिम आए और उससे ससुर को थाने ले गए। बाद में उसके पति ने पुलिस से एक सप्ताह का समय मांगा। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद 12 जून को रात एक बजे उक्त युवक फिर आए। उसके पति को धमकाया कि यदि 24 घंटे के भीतर उन्हें 50 हजार रुपये की राशि नहीं दी गई तो वह उसे उठाकर ले जाएंगे। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से उसका पति ना तो घर आया तथा ना ही उन्हें फोन किया। महिला ने संदेह जताया कि उक्त युवकों की ओर से ही उसके पति को किडनैप किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धमकी देने के 15 दिन बाद भी वापिस घर नहीं लौटा व्यक्ति, पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें