फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन समेत पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हेरोइन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभन्न थानों में मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई जोगिंदर सिंह ने बस्ती आवा के पास नाकाबंदी दौरान आरोपी साजन वासी भट्टियां वाली बस्ती को रोककर तलाशी ली। इस पर साजन के पास से 40 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई। थाना आरिफके के सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव कमाला बोदला में गश्त के दौरान शक की बुनियाद पर इनोवा गाड़ी रोककर तलाशी ली। तलाशी मेंकार से 32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज सिंह वासी कमाला बोदला के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि उन्होंने 150 ग्राम हेरोइन के साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें