फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित एक काबू, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित 1 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की बयान के आधार पर एक अन्य युवक पर भी मामला दर्ज किया है। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मामून के पाकिस्तानी मोहल्ला निवासी सनी चोरी की बाइक पर सवार होकर झझेली से मामून की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस पार्टी सहित उन्होंने जीटी रोड काहनपुर में नाका लगाया और े सनी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। सनी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह बाइक घरथौली मोहल्ला निवासी नवीन के साथ मिलकर गांव झझेली से ही चुराई थी। एएसआई ने बताया कि नवीन और सनी पर मामला दर्ज किया गया है, नवीन की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें