ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत
जालंधर। शहर में पड़ते गांव शेखे के पास की रेलवे लाइनों पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा जम्मू रेलवे लाइन पर गांव शेखे के पास हुआ है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सुबह के समय जब लोग रेलवे लाइनों को क्रास कर रहे थे तो उन्होंने व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। शव के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान हो सके। शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक जालंधर सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया हैं। युवक की मौत झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से हुई थी। ट्रेन के ड्राईवर ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतक युवक की उम्र करीब 35 साल लग रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक लग रहा है कि युवक रेलवे लाइनें क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया था। जीआरपी ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।