फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कीटनाशक पी दी जान, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने कीटनाशक पी दी जान, पति पर केस
विज्ञापन

मुक्तसर। शराब पीकर पति की ओर से अक्सर मारपीट करने और घर से निकालने की धमकियां देने पर आहत होकर महिला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। थाना सदर पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई अमनदीप सिंह उर्फ दीप निवासी जंडवला खरता (फाजिल्का) ने बताया कि उसकी बहन अमृतपाल कौर की शादी करीब दो वर्ष पहले गांव रुपाणा निवासी कुलजीत सिंह के साथ हुई थी। उसका पति शराब पीकर अकसर ही उसके साथ मारपीट करता था। वह उसकी मारपीट करने के साथ ही उसे छोड़ देने की धमकियां भी देता था। बीती दिनों उसके जीजा कुलजीत सिंह ने शराब पीकर उसकी बहन के साथ खूब मारपीट की। इस पर अमृतपाल कौर ने घर में पड़ी कीटनाशक दवा निगल ली। वह अपनी बहन के पास ही था तो उसने उसे निंबू पानी पिला दिया। जिससे उसे उलटी आ गई। उसने पूरी बात अपनी मां को बताई जोकि तुरंत ही गांव रुपाणा आ गई। जीजा ने माता से भी गाली-गलौज किया। अमनदीप सिंह के अनुसार जब उसने माता समेत मिलकर बहन को चारपाई पर लिटाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, थाना सदर पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर कुलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें