फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने इंटरव्यू लेने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का इंटरव्यू लेने के बहाने सरपंच ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

विरोध करने पर पीड़िता को पीटा, मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। नौकरी के लिए इंटरव्यू लेने के बहाने कमरे में बुलाकर एक युवती से गांव ढेरू वाला के सरपंच ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी सरपंच ने उसे बुरी तरह पीटा। यह घटना छावनी स्थित भसीन पैलेस में घटी है। थाना कैंट पुलिस ने वीरवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

जलालाबाद (जिला फाजिल्का) थाना सिटी के तहत आते क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता (29) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे नौकरी के सिलसिले में सरपंच सेवा सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने फिरोजपुर छावनी बुलाया था और कहा था कि छावनी स्थित बाबा शेरशाह वाली चौक पहुंच जाए। पीड़िता बस से अपनी सहेली के साथ बाबा शेरशाह वाली चौक उतर गई, उसके बाद फोन किया कि कहां पहुंचना है। थोड़ी देर बाद उनके पास आरोपी महिंदरा एक्स यूवी-500 पर पहुंचा और दोनों को बैठाकर छावनी के भसीन पैलेस ले गया। वहां पर एक कमरे में इंटरव्यू वास्ते उसे बुलाया। कमरे में आरोपी सरपंच सेवा सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे कमरे के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसकी सहेली ने उसे बचाया और आरोपी के चंगुल से बच कर भागी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में शिकायत दी। पीड़िता के बयान पर थाना कैंट पुलिस ने आरोपी सरपंच सेवा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर नवदीप कौर ने कहा कि जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी सरपंच की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें