फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ गठित की गई एसटीएफ टीम ने 50 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि टीम सैली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि वार्ड 17 निवासी सतीश कुमार अपने घर वाली गली के बाहर नशे की खेप बेचने के लिए खड़ा है। टीम बताए स्थान पर गई तो सतीश भाग गया और उसने अपनी जेब से हेरोइन वाला लिफाफा निकालकर फेंक दिया। टीम ने उसे पकड़ा और लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सतीश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन





फोटो:-2-पकड़े गए तस्कर के साथ एसटीएफ टीम केअधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें