फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ 1 लाख नकदी और सामान चुराने के आरोप में 3 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। परमानंद में करियाना की दुकान के ताले तोड़ 1 लाख रुपये की नकदी, एलसीडी व अन्य सामान चोरी हो गया। थाना तारागढ़ पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक युवक की पहचान कर ली है। परमानंद निवासी बृजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी परमानंद में बेरी करियाना स्टोर के नाम पर दुकान है। सोमवार की रात को दुकान को ताला लगाकर घर चला गया था। रात में चोरों ने उसकी दोनों दुकानों के शटर तोड़ कर अंदर से एलसीडी और गल्ले में रखे 1 लाख रुपये चुरा लिए। तारागढ़ पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर गुजरां लाहड़ी निवासी बलविंद्र कुमार व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। एएसआई रामकृष्ण का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़कर नकदी व सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें