कपूरथला। गांव संधू चट्ठा में चोरों ने रविवार की रात घर के पीछे से खिड़की तोड़ कर अंदर से 95 हजार रुपये पार कर दिए। थाना सदर पुलिस मौके ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पुलिस को दिए बयान में कुलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति पलविंदर सिंह विदेश में रहता है। वह पिछले 5 सालों से अपने बच्चों समेत गांव के बाहर डेरे पर रहती है। रविवार की रात वह बच्चों संग सो गई। जब अगले दिन सुबह उठी तो देखा कि कमरे की एक खिड़की टूटी हैं और अटैची गायब थी। अटैची में 95 हजार रुपये थे। घर के पीछे ही कुछ दूरी पर अटैची और सामान बरामद हुआ। एएसआई ठाकुर सिंह ने बताया चोरों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।