फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनांस कंपनी मैनेजर से 1.42 लाख की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटकपूरा (फरीदकोट)। जलालेआना रोड पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 1 लाख 42 हजार रुपये लूट लिए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत फाइनेस इन्नकलूजन लिमटेड कंपनी फरीदकोट में बतौर संगम मैनेजर कार्य करते बठिंडा निवासी गोबिंद सक्सेना शुक्रवार को कोटकपूरा में मेन बाजार, दुआरेआना रोड और इंद्रा कालोनी से कलेक्शन की कुल रकम 1 लाख 42 हजार रुपये अपनी किट में डाल कर बाइक पर जा रहा था। इंद्रा कालोनी नजदीक जा रहा था तो तीन अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश व्यक्ति उसकी किट झपट कर फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस ने गोबिंद सक्सेना के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें