फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन विवाह कराने पर हवलदार समेत तीन पर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जबरन विवाह करवाने के मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर 2018 को गांव वट्टू के युवक गुलाब सिंह व प्रधान सिंह उसे बाइक पर ले गए थे। बाद में उन्होंने अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए वट्टू के ही युवक हरमनदीप के साथ गांव शेख के गुरुद्वारा साहिब में जबरन धार्मिक तौर पर उसकी शादी करवा दी। वह लोग दोनों को लेकर 21 सितंबर से तीन अक्तूबर 2018 तक अलग-अलग जगह पर घूमते रहे। तीन अक्टूबर 2018 को उनकी जबरन कोर्ट में कानूनन शादी करवा दी। जब इन्होंने दोनों को वकील के पास जाकर कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उन्होंने इस शादी से नाखुश होने की बात कही। उक्त लोगों ने इस बात को लेकर उनकी मारपीट की और जबरन शादी करवा दी। यह लोग उन्हें बार-बार लेकर इधर-उधर घूमते रहे। यही नहीं दोनों पर पति-पत्नी की तरह संबंध बनाने का दबाव भी डालते रहे। इस दरमियान दोनों जब उनके चंगुल से बच घर आए तो सारी बात बता दी। इस पर ये मामला जत्थेबंदियों ने उठा लिया तो पुलिस ने हाथ पीछे कर लिए। पीड़ित पक्ष ने इसकी रिट हाइकोर्ट में दायर कर दी। कोर्ट के आदेशों पर यह मामला बनाई गई एसआईटी के पास पहुंच गया। जांच चलती रही और आठ माह के बाद अब पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर गांव वट्टू निवासी आरोपी गुलाब सिंह, प्रधान सिंह के अलावा इनका साथ देने वाले हवलदार गुरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें