फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर ताया ने 17 वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना धर्मकोट के एक गांव 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ घर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि करीब 22 दिन पहले वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसका ताया बचित्तर सिंह घर आ गया और पीने के लिए पानी मांगा। जब वह पानी लाने के लिए रसोई में गई तो आरोपी उसके पीछे आ गया और उअश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे जबरन कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया और जाते समय मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे गया। कई दिन तक पीड़िता डर के चलते खामोश रही। बाद में अपने परिवार को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस के पास शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें