फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमेर सिंह निवासी गांव पवारा, सुरेंद्र सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव नारंगपुर नकोदर के तौर पर हुई है। आरोपियों का तीसरा साथी लखविंदर सिंह उर्फ रिक्की निवासी गांव चुम्मा आदमपुर फरार है। एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि थाना भार्गव कैंप के अधीन आते मॉडल हाउस कीसुजाता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह घर से दवा लेने गई थी तो उक्त आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस पर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने छीना हुआ मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से लूटपाट के अन्य मामले भी ट्रेस हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें