फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिले के गांव भुल्लर के पास ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की टक्कर में पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बुढ़ीमाल निवासी एएसआई मुख्तयार सिंह रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक से गांव दोदा की ओर से मुक्तसर जा रहा था। गांव भुल्लर के पास पेट्रोल पंप पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के अचानक मोड़ काटते समय दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे एएसआई मुख्तयार सिंह सड़क पर जा गिरे। सिर और माथे पर गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। हादसे का पता चलते ही दोदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर चालक की पहचान पंच गुरविंदर सिंह वासी भुल्लर के रुप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक मुख्तयार सिंह एसपी (एच) मुक्तसर के साथ बतौर चालक काम कर रहा था। वे एक दिन पहले ही पदोन्नत होकर एएसआई बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें