महिला से मारपीट आठ पर केस दर्ज
फाजिल्का। थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मारपीट करने पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव खिप्पांवाली निवासी किरन मोहन ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 30 मई को सुबह 4 बजे पति और भाई के साथ खेत में पानी लगाने गई, जहां उसके ससुर जसबीर सिंह, सास जसजीत कौर, सुखदर्शन कौर, गांव दानेवाला निवासी हरजिंदर सिंह, कुलवंत कौर, सुरजीत सिंह, कालू राम, गुरदास सिंह ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।