फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का प्रयास करने वाला कांग्रेसी चेयरमैन पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी कांग्रेसी चेयरमैन को पद से हटाया
विज्ञापन

ग्रीवांसेस कमेटी पंजाब प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन ने मामले को शर्मनाक बताया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थाना कोतवाली के तहत आते कादूपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पार्टी की शीर्ष लीडरशिप ने कड़ा नोटिस लेते हुए आरोपी नेता को पद से निलंबित कर दिया है। ग्रीवांसेस कमेटी पंजाब प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन एसएमएस संधू ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। घटना को लेकर ग्रीवांसेस कमेटी पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने जिला कपूरथला इकाई के चेयरमैन दर्शन लाल निवासी कादूपुर को पद से हटा दिया है। संधू ने कहा कि ऐसे नेताओं का पार्टी में कोई भी स्थान नहीं है। समाज में महिलाओं का आदर करना सभी वर्गों की जिम्मेदारी बनती है। कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी तरह ब्लाक कांग्रेस देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह सैदोवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग व व्यक्ति का पूरा सम्मान करती है। कोई भी कार्यकर्ता अनुशासन भंग कर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार करता है तो पार्टी ऐसे व्यक्ति से सभी संबंध खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आपराधिक तत्वों को संरक्षण नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें