जालंधर। थाना पतारा के अंतर्गत आते हजारा पिंड के खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। थाना पतारा की प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि कंकाल गांव के कुलवंत सिंह के खेतों में मिला है। उसके पास से काले रंग की बेल्ट, एक काली कमीज और एक नीली पैंट मिली है। कुलवंत सिंह ने बताया कि जब वह खेतों में काम कर रहा था तभी उसकी नजर खेतों में पड़े कंकाल पर पड़ी। उसने आस-पास के लोगों को बताया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के लिए कंकाल को जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि कंकाल के पास ऐेसी कोई वस्तु नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।