पठानकोट। गुगरां मोड़ पर पठानकोट-जम्मू नेश्नल हाइवे किनारे व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला है। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए पठानकोट सिविल अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी धार आसवंत सिंह मामले की जांच में जुटे हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी दलविंद्र शर्मा ने बताया कि राहगीरों ने पेड़ से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गणेश (35) पुत्र ननकऊ निवासी जाबर हरदो पट्टी तहसील लालगंज जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज किया गया है, परिवार को सूचित कर दिया गया है, उनके आने पर आत्महत्या के कारणा का पता चल सकेगा।