फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची गली में खेल रही थी, नशीली वस्तु सुंघा कर ले गया सुनसान जगह पर, फिर किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत एक गांव की गली में खेल रही तेरह वर्षीय बच्ची को एक युवक नशीली वस्तु सुंघा कर उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार को पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बच्ची शाम सात बजे के करीब गांव की गली में खेल रही थी, इस दौरान गांव का कुलदीप सिंह उसकी बेटी को नशीली वस्तु सुंघा कर किसी सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें