फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने मतदान करते की वीडियो तैयार कर उसे अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला चुनाव अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने फेसबुक पर मतदान करते की वीडियो अपलोड करने के आरोप में जोगराज मालवा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी ने पोलिंग बूथ पर मतदान करते समय अपनी वीडियो बनाकरर उसे अपने फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया, जो चुनाव आयोग के नियमों की उल्लंघन है। डीएसपी (सिटी) सुरेंद्रपाल बंसल ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।