फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 6 एक्टिवा हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब के कई शहरों में एक्टिवा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पठानकोट पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 एक्टिवा बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर पंजाब के कई थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान मॉडल टाउन निवासी नीरज सैनी उर्फ टोपी के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम गांव मिट्ठापुर जसमेर जिला जालंधर निवासी लखविंद्र उर्फ लक्खी बताया है। जबकि पुलिस इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। थाना 2 के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज टोपी ने कुछ दिन पहले उच्ची पुली निवासी व्यक्ति का मोबाइल और एक्टिवा चुराई। जिसे बेचने के मकसद से आरोपी एक्टिवा लेकर छन्नी-बेली हिमाचल जा रहा था। तभी डमटाल के पास खड़े ट्रक के साथ टक्कर होने के बाद वह एक्टिवा को वहीं छोड़कर भाग गया। बताया कि एएसआई बलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि नीरज टोपी चोरी की एक्टिवा लेकर आ रहा है। उन्होंने ट्रक यूनियन मोड़ पर नाका लगाकर उसे पकड़ लिया। एक्टिवा के कागज पेश नहीं कर पाने पर जब नंबर की जांच की गई तो वह नंबर जाली निकला। वहीं दिखाई गई आरसी भी जाली निकली। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। उनके पास से 6 एक्टिवा बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें