फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर भगौड़ा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। थाना सदर पुलिस ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के आरोप में नामजद एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने 27 नवंबर 2017 को गश्त के दौरान निर्मल सिंह निम्मा वासी संगतपुरा (जालंधर) को गिरफ्तार कर 260 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद अदालत द्वारा बार-बार तलब करने पर भी आरोपी पेश नहीं हो रहा था तो अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दे दिया था। इसी के चलते शनिवार शाम को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव धल्लेके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालती आदेशों पर आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें