सेंट्रल जेल में हवालाती से मिले 2 मोबाइल
होशियारपुर। सेंट्रल जेल होशियारपुर में चले सर्च अभियान के तहत एक हवालाती से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। थाना सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट देसराज के अनुसार चेकिंग के दौरान बैरक में हवालाती गौरव अरोड़ा निवासी बहादुरपुर के सामान से 2 मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने आशंका जाहिर किया कि पेशी के दौरान उसका नजदीकी रिश्तेदार मिलने आया था। हो सकता है कि वही मोबाइल दे गया हो। जेल प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।