नाबालिग से लव मैरिज मामले में युवक नामजद
फरीदकोट। थाना बाजाखाना पुलिस ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर नाबालिग से लव मैरिज करने के मामले में गांव बरगाड़ी के रूलिया नगर निवासी आकाशदीप सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आकाशदीप सिंह ने कुछ समय पहले गुरुहरसहाए निवासी एक लड़की के साथ लव मैरिज करवाई थी। शादी के बाद लड़की की तरफ से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में परिवार से खतरा होने की आशंका के चलते पिटीशन दायर की गई। पिटीशन दायर करते समय लड़की की तरफ से पेश दस्तावेजों के मुताबिक उसकी जन्म तारीख 13 जनवरी 2001 है। जो कि 18 साल से कम है। ऐसे में हाईकोर्ट के जस्टिस ने पुलिस को लड़की के साथ शादी करने वाले युवक आकाशदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायत दी है।