फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को घर में अकेली पाकर दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप की कोशिश नाकाम, महिला को पीटा
विज्ञापन

कपूरथला। वीरवार सुबह एक युवक ने महिला को अकेली देख दुराचार की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में युवक के परिजनों ने महिला से मारपीट की। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार महिला की हालत मारपीट के कारण काफी गंभीर बनी हुई है। उपचाराधीन महिला ने बताया कि वीरवार की सुबह 9.30 बजे के करीब जब वह घर में अकेली थी तो घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने उससे जबरदस्ती करनी चाही। जब उसने खुद को युवक से बचाने की कोशिश की तो उसने कपडे़ फाड़ दिए। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो युवक मौके से फरार हो गया। युवक के पारिवारिक सदस्यों ने उस पर झूठा आरोप लगाते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। इस संबंधी थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें