फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियादिल एक्साइज इंस्पेक्टर; बिना परमिट शराब जब्त, कार्रवाई कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियादिल एक्साइज इंस्पेक्टर, बिना परमिट शराब जब्त, कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

बोले, लड़की की शादी थी, इसलिए छोड़ दिया
पैलेस में चल रही शादी में एक्साइज विभाग की रेड
पैलेस के अंदर से नहीं मिली शराब, बाहर से पकड़ी गई : अनु कपूर
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
अमृतसर रोड स्थित एक पैलेस में चल रही शादी में एक्साइज इंस्पेक्टर ने बिना परमिट शराब पिलाए जाने की सूचना पर रेड की। शराब की एक पेटी भी बरामद की, पैलेस के आफिस में बैठकर न जाने कौन सी गिटमिट हुई कि इंस्पेक्टर एकदम दरियादिल हो गए और शराब की पेटी तो जब्त कर ली, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की और चलते बने। जबकि पैलेस मालकिन ने पैलेस के अंदर से शराब न पकड़े जाने का दावा किया।कपूरथला के अमृतसर रोड स्थित पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच शाम को एक्साइज विभाग को सूचना मिली कि वहां पर बिना परमिट के शराब पिलाई जा रही है। इस पर एक्साइज इंस्पेक्टर रणबहादुर अपने लाव-लश्कर के साथ पैलेस में रेड कर दी। एक पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब की जब्त भी कर ली, लेकिन कार्रवाई करने को लेकर एक्साइज इंस्पेक्टर, पैैलेस मालकिन और शराब लाने वालों के बीच करीब एक घंटा तक सेेटलमेंट का दौर चलता रहा। काफी जद्दोजहद के बाद एक्साइज इंस्पेक्टर रण बहादुर बाहर आए। उनके आदेश पर कारिंदे ने शराब की पेटी जब्त करके एक्साइज कांट्रेक्ट की गाड़ी में रखवा ली। जब उनसे पूछा गया तो बोले कि लड़की की शादी है, इसलिए उन्होंने इंसानियत के तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। हां, इतना जरूर है कि शराब की पेटी जब्त कर ली है। पता चला है कि एक्साइज इंस्पेक्टर ने कार्रवाई के नाम पर कोई सेटिंग कर ली, जिसके चलते कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हालांकि नियम के अनुसार अगर किसी से बिना परमिट के शराब बरामद होती है तो उससे मोटा जुर्माना वसूला जाता है और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है, लेकिन यहां पर नियम से इतर इंस्पेक्टर की दरियादिली हजम नहीं हो रही है। चर्चा यह भी थी कि इंस्पेक्टर ने मोटी पैनेल्टी की है, लेकिन अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो इंस्पेक्टर ही जानें। पैलेस मालकिन अनु कपूर ने कहा कि शादी समारोह में किसी भी पक्ष की ओर से शराब पिलाने का परमिट नहीं था और न ही शराब पैलेस परिसर से मिली है। कोई रिश्तेदार अपने स्तर पर शराब लेकर आया था, जिसे एक्साइज विभाग ने पैलेस के बाहर से पकड़ लिया। एईटीसी पवनजीत सिंह ने कहा कि यह मामला अभी इंस्पेक्टर उनके ध्यान में नहीं लेकर आए है। इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें