फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। हिमाचल के राजा का तालाब के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में सुजानपुर निवासी विधवा मां का सहारा छिन गया। मृतक की पहचान सुजानपुर के मोहल्ला शाहपुरी गेट निवासी 28 वर्षीय मोहित महाजन के रूप में हुई है। मोहिल अकाउंटेंट का काम करता था और किसी काम से बाइक पर हिमाचल के गांव रैहन की ओर जा रहा था। राजा का तालाब से गांव रैहन की ओर जाते रोड पर मुड़ते वक्त मोहित की बाइक को मिट्टी से लदे टिप्पर ने टक्कर मार दी। उसी टिप्पर के पिछले टायर से कुचलने से मोहित की मौके पर मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मोहित की मौत की खबर जैसे ही सुजानपुर पहुंची पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मोहित महाजन के पिता अश्वनी महाजन की भी लगभग 20 वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसकी विधवा मां ने मोहित और उसके छोटे भाई का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से किया। अब मोहित अकाउंट का काम करके घर का खर्च उठा रहा था और विधवा मां का सहारा बन गया था। क्षेत्र के नेताओं और समाजसेवी संस्थाओं ने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें