कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत बस अड्डा मिसरी वाला के नजदीक बुजुर्ग को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में कुलविंदर सिंह निवासी गांव मिसरी वाला न बताया कि उसके चाचा हरदीप सिंह (60) सुबह सैर करने गए थे। बस अड्डा मिसरी वाला के पास तलवंडी भाई की तरफ से आ रहे कैंटर ने चाचा को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए लुधियाना ले जाते समय चाचा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजिंदर सिंह अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।