फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। थाना नई बारादरी की पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजन कुमार उर्फ राजू निवासी न्यू स्वराजगंज व सन्नी कुमार उर्फ कमल किशोर निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई हैं। गढ़ा निवासी मोहम्मद राजा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 13 मई की रात को वह डिफेंस कालोनी से अपने घर की ओर पैदल आ रहा था। रास्ते मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों राजन कुमार उर्फ राजू व सन्नी कुमार उर्फ कमल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस अनुसार आरोपी राजन कुमार पर थाना भार्गव कैंप में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें