फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा निकला 6.71 लाख रूपए की लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठा निकला 6.71 लाख की लूट का मामला
विज्ञापन

सेल्समैन ने ही गढ़ी थी झूठी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पटेल चौक के पास शुक्रवार की रात हुई 6.71 की लूट की घटना झूठी निकली। सेल्समैन ने ही रुपये हड़पने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी।
अवतार नगर निवासी कारोबारी विनोद कुमार के पास एक कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उसके कर्मी साहिल (शिव्म) निवासी फिरोजपुर ने कहा था कि रात जब वह उगाही कर के वापिस आ रहा था तो दो लोगों ने उसे घर कर गन प्वाइंट पर उससे नकदी वाला बैग लूट लिया था। बैग मे 6.71 लाख रुपए थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी। एडीसीपी (सिटी-1) मनदीप सिंह, सीआईए-1 प्रभारी अजय सिंह व थाना-2 के प्रभारी ओंकार सिंह ने वारदात वाली जगह पर पहुंच कर वहां रेहड़ियां लगाने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उनकी नजर में कोई ऐसी वारदात नहीं हुई हैं। इस पर पुलिस का शक और भी पक्का हो गया कि साहिल ही झूठ बोल रहा है। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तों आखिर वह टूट ही गया व उस ने कबूल कर लिया कि उसने पैसे खुद रख लिए थे और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। साहिल ने कल शाम माई हीरां गेट की मार्केट से 6.71 लाख रुपए की उगाही की थी। उसने अपने फिरोजपुर रहते दोस्त अश्विनी को जालंधर बुला रखा था। उसने अश्विनी को कहा था कि यह राशि लुधियाना किसी को देनी है। बाद मे उसने गन प्वाइंट पर लूट की कहानी गढ़ ली। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त राशि भी बरामद कर ली है। उधर अश्विनी का कहना है कि उसे लूट वाली बात की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें