गोदाम से 15 क्विंटल चावल चोरी
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत तलवंडी भाई स्थित अरोड़ा राइस एंड जनरल मिल गोदाम से अज्ञात चोरों ने पंद्रह क्विंटल चावल चोरी किया है। इसकी कीमत करीब 48 हजार रुपये बनती है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार लवप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह वासी गांव कालिए वाला के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।