सात पेटी अवैध शराब समेत एक काबू
जालंधर। थाना तीन की पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद खान निवासी अमन नगर के रूप में हुई है। आरोपी अमन नगर में किराए के कमरे में रहता था और उसने कमरे में ही 7 पेटी अवैध शराब स्टोर की हुई थी। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कमरे में छापा मारा तो कमरे से 7 पेटी अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।