फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठ हेरोइन का नशा कर रहे 3 युवक पकड़े, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन का नशा कर रहे 3 युवक पकड़े
विज्ञापन

पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने जालंधर-डल्हौजी बाईपास पर कार में बैठ हेरोइन पी रहे 3 युवकों को पकड़कर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मिशन चौक निवासी अनिल कुमार, धीरा निवासी पर्व सिंह और धीरा निवासी अविनाश के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हरप्रीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर-डल्हौजी बाइपास पर ऑल्टो कार में कुछ युवक हेरोइन पी रहे हैं। छापामारी में तीनों हेरोइन का नशा करते मिले। उनके पास से लाइटर, सिल्वर पेपर और 10-10 के नए नोट बरामद हुए। एएसआई ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें