चक्की दरिया में खनन करने पर वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। माइनिंग विभाग ने सोमवार सुबह गांव टिप्परी के चक्की दरिया में अवैध खनन करते पोकलेन मशीन को पकड़ा। मौके पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। माइनिंग अफसर नीरज कांत ने बताया कि काफी समय से चक्की दरिया में टिप्परी के पास खनन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके चलते सुबह दबिश दी गई तो चक्की दरिया में कई पोकलेन मशीनें अवैध रूप से खनन कर रही थीं। एक मशीन ही पकड़ में आई। बाकी चालक मशीनों समेत भागने में सफल रहे। पकड़ी गई पोकलेन का चालान काटकर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।