फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में कार सवार एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में कार सवार एएसआई की मौत
विज्ञापन

फरीदकोट। बठिंडा अमृतसर हाईवे पर गांव कलेर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदकोट निवासी एएसआई स्वर्ण सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक स्वर्ण सिंह शुक्रवार की रात तलवंडी भाई (फिरोजपुर) से ड्यूटी करने के बाद वरना कार से फरीदकोट लौट रहा था। गांव कलेर के पास किसी अज्ञात वाहन ने अचानक कार को टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें