फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख पांच हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नं.1 में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जम्मू के लक्ष्मणपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लमीनी निवासी एक व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने के लिए 3 लाख 5 हजार रुपये लिए थे। उस व्यक्ति ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस कर रहा था। उसने व्यक्ति से पैसे मांगे तो उल्टा उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। मामले की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एसआई कृष्णपाल सिंह ने शिकायतकर्ता के बयान पर लमीनी निवासी राजविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें