फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते न बुलाने पर बदमाश ने सरेबाजार युवक को काटा, बाद में घर में भी की तोड़फ़ोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों ने नमस्ते नहीं करने पर अधमरा किया
विज्ञापन

अमनी गैंग के शातिरों ने सरेआम युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बस्ती दानिशमंदा में सोमवार रात गैंगस्टरों ने अमनी गैंग के मुखिया को नमस्ते न करने पर युवक पर तेजधार हथियारों से हमलाकर अधमरा कर दिया। थाना बस्ती दानिशमंदा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दाखिल बस्ती दानिशमंदा निवासी जसकरण ने बताया वह रेता बजरी का काम करता है। सोमवार रात वह बाजार से सामान खरीदने गया था। दुकान के निकट ही गैंगस्टर अमनी व उसके साथी बदमाश खड़े थे। वह चुपचाप दुकान में सामान लेने चला गया, जिस पर अमनी व उसके साथी कहने के लिए उनको नमस्ते क्यों नहीं की। बकौल जसकरण उसने कहा कि वह सामान खरीदकर नमस्ते करने वाला था। इसके बाद अमनी व उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमलाकर दिया। अधमरा करने के बाद आरोपी चले गए। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया तो पीछे से अमनी गैंग ने उसके घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। जसकरण के शरीर पर 50 के करीब टांके लगाये गए हैं। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसकरण के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें