राइस मिल से 165 बोरी धान चोरी
मोगा। कस्बा बाघापुराना स्थित गंगा राइस मिल से चोरों ने 165 बोरी धान चोरी कर लिया। थाना बाघापुराना पुलिस ने मिल मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की शुरू कर दी है। जांच अधिकार एएसआई बलबीर सिंह के अनुसार शाम सुंदर वासी बाघापुराना ने पुलिस को दी गई शिकायत में उसकी गंगा राइस मिल से 27 दिसंबर की रात सेंध लगाकर 165 बोरी धान चोरी कर लिया। कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये बनती थी। घटना मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का सुराग लगा रही है।