पड़ोसियों ने महिला का घायल किया
कपूरथला। थाना कोतवाली के अंतर्गत गांव नवां पिंड भट्ठे में पड़ोसियों ने महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल महिला निर्मल कौर पत्नी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन घर से मोबाइल फोन, एक हजार रुपये, चांदी की चेन व अन्य सामान चोरी हो गया था। घर के पास ही रहने वाले संजू पर उसे संदेह था। उसने इस संबंधी थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजू को पूछताछ के लिए थाना कोतवाली बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने ओर दो-तीन लड़कों के नाम बताए। इसके बाद संजू के पारिवारिक सदस्यों ने घर में दाखिल होकर उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।