अवैध शराब समेत दो काबू
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दो लोगों को 325 अंग्रेजी शराब की पेटियों समेत काबू किया है। पेटियों में करीब 3900 बोतलें थीं। एएसआई ओम प्रकाश ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलूका मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान जनक राज और नेक चंद वासी पंजेके उताड़ को 270 पेटियां स्पेशल व 55 पेटियां मेकडावल समेत काबू किया है।