फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हवालातियों से दो मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हवालातियों से मोबाइल बरामद
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
माडर्न जेल कपूरथला में औचक निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन ने दो हवालातियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनके पास से चेकिंग के दौरान दो सिम और दो बैटरियां भी मिली हैं। आरोपियों ने उन्हें अपने बिस्तर में छुपा रखा था। थाना कोतवाली की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह ने बताया कि 28-29 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने जेल के अंदर सर्च आपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान जब बैरक नंबर दो के कमरा नंबर10 में हवालाती करण अटवाल पुत्र धर्मपाल निवासी आबादपुरा जालंधर के बिस्तर की जांच की। इस पर सैमसंग कंपनी का ड्यूल सिम वाला मोबाइल, सिम और बैटरी बरामद हुई। वहीं इसी कमरे के अन्य हवालाती सरबजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र सीतल सिंह निवासी मकान नंबप एनएच-16 मोहल्ला नीला महल जालंधर से भी सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, सिम और बैटरी बरामद। यह मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सहायक सुपरिंटेंडेंट ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली की पुलिस को देकर केस रजिस्टर करने की संस्तुति की। इसके आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस ने दोनों हवालातियों के खिलाफ प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें