फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो चूरा-पोस्त समेत महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दस किलो चूरापोस्त समेत महिला काबू
विज्ञापन

मलोट (मुक्तसर)।
थाना सदर मलोट पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को दस किलो चूरापोस्त समेत काबू किया है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना सदर के एएसआई मलकीत सिंह पुलिस पार्टी समेत गश्त पर थे। इस दौरान ही उन्होंने गांव ईना खेड़ा की लिंक रोड पर एक महिला को देखा। उसके सिर पर एक थैला रखा हुआ था। वह महिला पुलिस पार्टी को देखकर खेतों की ओर चलने लगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास पकड़े हुए थैले से दस किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। महिला की पहचान काकी कौर निवासी ईना खेड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें